{"_id":"68c46abe0e7d752c7600cad4","slug":"the-uproar-continued-till-late-night-a-case-was-filed-against-the-hospital-operator-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-158448-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देर रात तक चला हंगामा, अस्पताल संचालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देर रात तक चला हंगामा, अस्पताल संचालक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन

जिला अस्पताल पुल स्थित किरण हेल्थ केयर सेंटर पर हंगामे करते परिजन व भीम आर्मी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में अस्पताल पुल के नीचे किरण हेल्थ केयर अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर बृहस्पतिवार देर रात तक हंगामा चला। तीमारदारों का आरोप था कि लड़के के बजाय लड़की दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को मनानी निवासी अनुज अपनी पत्नी कोमल को प्रसव पीड़ा होने पर किरण हेल्थ केयर अस्पताल में लेकर पहुंचा था। यहां चिकित्सकों ने मरीज को देखने के बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद ऑपरेशन से महिला को बच्चा हुआ। आरोप लगाया था कि कि महिला के तीमारदारों को पहले लड़का होने की जानकारी दी गई। मरीज की मां ने खुशी में स्टाफ को मिठाई खिलाई। इसके कुछ देर बाद स्टाफ ने लड़की होना बताया था। इस पर मरीज के तीमारदारों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया था। अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
आरोप यह भी यह है कि स्टाफ ने तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। भीम आर्मी पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। हंगामे और मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। हंगामा देर रात तक चला। बाद में महिला मरीज के पति अनुज कुमार ने तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. हिमांशु शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वालों की पहचान में जुट गई है।
-- -- -
-- लड़की होने की बात कह रही प्रसूता
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है। इसमें प्रसूता कह लड़की होने की बात कह रही है। इस वीडियो में प्रसूता की सास भी दिखाई दे रही है। इनकी गोद में एक बच्चा भी है। अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि लड़की हुई है।

Trending Videos