फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Imran Masood Says Congress Needs No Crutches, Targets SP Over Alliance

UP: गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस को बैसाखी की जरूरत नहीं, अपने दम पर लड़ सकते हैं चुनाव

Mon, 13 Jul 2026 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पहचान और ताकत के साथ चुनाव लड़ने में सक्षम है और उसे किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
UP: Imran Masood Says Congress Needs No Crutches, Targets SP Over Alliance
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत राजनीतिक दल है और उसे चुनाव लड़ने के लिए किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी टिकट या समर्थन की मांग नहीं कर रहे, बल्कि कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व का किया जिक्र
इमरान मसूद ने कहा कि आज जो माहौल बना है, वह राहुल गांधी के नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम और पार्टी की विचारधारा के कारण हुई है। उन्होंने स्वयं को कांग्रेस का एक सिपाही बताते हुए कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल पर रोका, हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह मुस्लिम नेतृत्व और उससे जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचती है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों और दरगाहों से जुड़े मामलों में भी समाजवादी पार्टी की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेता छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

गठबंधन पर पार्टी नेतृत्व करेगा फैसला
इमरान मसूद ने कहा कि गठबंधन का अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व करेगा और वह उसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सहारनपुर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और यहां पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस किसी से भीख मांगने नहीं जा रही है। साथ ही कहा कि व्यक्तिगत अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed