फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be power cuts lasting two to three hours in several areas of the city.

Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती

Mon, 26 Oct 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
There will be power cuts lasting two to three hours in several areas of the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। शहर में सोमवार यानी आज बिजली लाइनों के अनुरक्षण कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक कटौती की जाएगी।

नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जैनबाग बिजलीघर के वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी,वुडन सिटी, फरमानिया मस्जिद, 62 फुटा रोड और बरगद कॉलोनी समेत निसार रोड आदि इलाकों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कटौती रहेगी। इससे रायवाला और आजाद कॉलोनी में सुबह छह से नौ बजे तक शाकंभरी विहार बिजलीघर के आवास विकास फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शाकंभरी विहार और गीतांजलि विहार में आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

जनकनगर बिजलीघर के बाजोरिया रोड फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बाजोरिया रोड, गोविंद विहार, जनकनगर, लिंक रोड, माधोनगर और देहरादून रोड प्रभावित रहेंगे। आईटीआई-2 बिजलीघर के पार्श्वनाथ फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक पार्श्वनाथ और क्लेमेंट टाउन में कटौती होगी। अंबाला रोड बिजलीघर के थाना मंडी फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे तक ढोली खाल फीडर पर दोपहर तीन से चार बजे तक लोहानी सराय, खुर्जा मिल और वाल्मीकि बस्ती में बिजली बंद रहेगी। मंडी समिति बिजलीघर के मेहंदी सराय और इंद्रा चौक फीडरों पर भी क्रमशः दोपहर 12 से एक और तीन से चार बजे तक कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed