Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP-SP leaders clash over drainage in the cemetery

Sambhal News: कब्रिस्तान में जलनिकासी को लेकर भाजपा-सपा नेता में नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
BJP-SP leaders clash over drainage in the cemetery
संभल। तहसील के गांव छछैरा के नजदीक स्थित गैरआबाद गांव मुगावर में 50 बीघा सरकारी भूमि पर बने कब्रिस्तान को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के नेता आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार दोपहर तहसीलदार कार्यालय में इस मुद्दे पर खूब नोकझोंक हुई। दावि किया गया कि यह कब्रिस्तान गैर आबादी गांव के बीच चकबंदी के दौरान बनाया गया था।
विज्ञापन

विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल चौहान शनिवार दोपहर 1:30 बजे तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता भी मौजूद थीं। दोनों पक्षों ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर अपने-अपने दावे प्रस्तुत किए। इसी दौरान एआईएमआईएम नेता शकील अशरफी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल चौहान के बीच जमीन खाली करने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल चौहान ने तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को शिकायत दी। उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया कि गांव मुगावर में आबादी नहीं है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर कब्रिस्तान बनाया गया है। इस सरकारी जमीन में गांव छछैरा की आबादी की जलनिकासी का इंतजाम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अधिकारियों से सांठगांठ करके 50 बीघे का यह कब्रिस्तान छोड़ा गया था। यह भी दावा किया गया कि तालाब की 20 बीघा भूमि को भी इसमें शामिल किया गया है। बाउंड्री बनाकर इस भूमि को कब्रिस्तान के अंदर शामिल कर लिया गया है।
कोट
जिस गांव में आबादी नहीं है, वहां कब्रिस्तान कैसे बना दिया। मैंने इसकी शिकायत अधिकारियों के साथ सीएम पोर्टल पर भी की है। 70 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है।
विशाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
000
गांव के पानी की निकासी को लेकर दिक्कत आई है। जिला पंचायत की ओर से वर्ष 2018 के आसपास नाला बनाया जा रहा था, जो अधूरा है। हम भी चाहते हैं किसानों को कोई दिक्कत ना हो। तहसीलदार को हमने कुछ सुझाव दिए हैं और मांग की है कि जलनिकासी उन स्थानों पर की जानी चाहिए।

सुहेल इकबाल, सपा नेता
0000
दोनों पक्षों ने अपने कागजात देकर दावे किए हैं। राजस्व अभिलेखों के आधार पर दावा किया गया है कि 20 साल पहले चकबंदी के दौरान कब्रिस्तान बना है। सभी दावों की जांच की जाएगी और चकबंदी विभाग का सहयोग लिया जाएगा। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed