{"_id":"6a30409d69f3a9c79403d50c","slug":"14-contractual-workers-removed-from-the-substation-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152245-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उपकेंद्र से हटाए 14 संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उपकेंद्र से हटाए 14 संविदा कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या में संचालित नए विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र में लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। वहीं कंपनी ने अपने 14 कर्मियों को वहां से सोमवार को हटा दिया, जबकि अधीक्षण अभियंता के मौखिक आदेश के बाद 25 मई को कंपनी ने 14 संविदा कर्मियों को तैनात किया था।
अधीक्षण अभियंता ने दो जून को लिखित में संविदा कर्मियों की मांग की थी। कंपनी ने उसी दिन पत्र भेजकर संविदा कर्मियों के आईडी उर्जा जन शक्ति पोर्टल पर पंजीकृत कराने की मांग की। मामले में जांच के नाम पर आज तक पोर्टल पर डाटा पंजीकृत नहीं किया गया।
इसकी वजह से संविदा कर्मी बिना बीमा ईपीएफ एसआईसी के इतने दिन कार्य कर रहे थे। जबकि छह जून को पोर्टल पर पंजीकृत कराने के लिए कंपनी की तरफ से अनुस्मारक पत्र भी भेजा गया। इसके बाद भी पंजीकरण नहीं हो सका। इधर किसी अप्रिय घटना को देखते हुए कंपनी ने अपने सभी 14 संविदा कर्मियों को वहां से हटा दिया है। खलीलाबाद शहर में बढ़ते विद्युत लोड को देखते हुए मड़या में सब स्टेशन की स्थापना हुई।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद 24 मई को मड़या सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विभागीय कर्मियों की कमी के वजह से लाइन के रखरखाव के लिए संविदा कर्मियों की मांग की गई। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 25 मई से 15 जून तक संविदा कर्मी काम करते रहे।
यहां होती है मड़या सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ः खलीलाबाद शहर के मड़या स्थित नए विद्युत सब स्टेशन से कई सरकारी दफ्तरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इनमें पुलिस लाइंस, जिला अधिकारी आवास, विकास भवन, जिला जेल, जिला अस्पताल, मड़या, नेदुला आदि स्थान प्रमुख रूप से हैं।