सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AAP protests against rising prices of LPG cylinders and essential commodities

Sant Kabir Nagar News: एलपीजी सिलिंडर और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against rising prices of LPG cylinders and essential commodities
रसोई गैस की किल्लत को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एलपीजी गैस सिलिंडर और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा।
Trending Videos

यह प्रदर्शन राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर किया गया। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री, दाल, तेल, सब्जी समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और मध्यम वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। सरकार जनता को राहत देने के बजाय झूठे वादों और प्रचार में व्यस्त है। पार्टी ने घोषणा की कि वह जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी और जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ, जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव, जिला महासचिव अजय नारायण मिश्र, डॉ डीके आर्या, प्रदीप, ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, डॉ. जीके सागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed