सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The culvert was broken without diversion, there was a danger of colliding with the transformer.

Sant Kabir Nagar News: बिना डॉयवर्जन तोड़ दी पुलिया, ट्रांसफाॅर्मर से टकराने का खतरा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The culvert was broken without diversion, there was a danger of colliding with the transformer.
विज्ञापन
वैकल्पिक डायवर्जन तोड़ने से आवागमन हो गया बाधित
Trending Videos

परतावल। श्यामदेउरवा-बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित एक पुलिया को बिना किसी वैकल्पिक डायवर्जन के ही तोड़ दिए जाने से क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। चिंताजनक बात यह है कि पुलिया के पास ही 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। पुलिया टूटने के बाद सड़क संकरी और असुरक्षित हो गई है, जिससे वाहन के ट्रांसफाॅर्मर से टकराने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के देवेंद्र शर्मा, सोहन, अभय, अनुराग, मनीष, रोहित, विपिन आदि का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने नई पुलिया बनाने के लिए पुरानी पुलिया को तोड़वा दिया लेकिन न तो कोई डायवर्जन बनाया गया और न ही चेतावनी के लिए रिफ्लेक्टर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। इससे रात के समय दुर्घटना का खतरा और अधिक बढ़ गया है।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि रानीपुर राजवाहा की पुनर्स्थापना और सीमांकन का कार्य कराया जा रहा है, जिस पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी कार्य के तहत पुलिया को तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिया से निकाली गई सरिया को कतरारी स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सुरक्षित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed