सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths died in an accident in Sant Kabir Nagar, all from Kushinagar.

हादसे में गई जान: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर- दो की मौत, दो घायल- मृतक कुशीनगर के थे रहने वाले

संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

जानकारी के अनुसार रसूलाबाद के पास गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे बेकाबू डीसीएम ने डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जाकर लखनऊ से गोरखपुर आ रही कार में टक्कर मार दिया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Two youths died in an accident in Sant Kabir Nagar, all from Kushinagar.
हादसे में गई जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मगहर क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के पास डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रसूलाबाद के पास गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे बेकाबू डीसीएम ने डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जाकर लखनऊ से गोरखपुर आ रही कार में टक्कर मार दिया।

Trending Videos


हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, यहां चिकित्सकों धनंजय पांडेय (35) पुत्र उमाकांत पांडेय निवासी सरगरिया उर्फ रामनगर, नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर और शंभू मिश्रा (45) पुत्र रमाकांत मिश्रा, लखुआ खुर्द, थाना खड्डा, कुशीनगर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रमन कुमार (42) पुत्र मुन्नीलाल निवासी इंदिरा नगर पडरौना थाना कोतवाली, कुशीनगर तथा सुदेश मिश्रा (42) पुत्र हंसराज मिश्रा निवासी चिलोना थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर की स्थिति गंभीर है, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। कार सवार सभी लोग मीडियाकर्मी बताए जा रहे हैं। लखनऊ से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed