Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Air is toxic; those with asthma and respiratory conditions are struggling.

Sant Kabir Nagar News: हवा जहरीली, दमा और सांस के रोगियों को परेशानी

Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Air is toxic; those with asthma and respiratory conditions are struggling.
आसमान में छाया घुंध्, जिससे बढ़ या प्रदूषण का स्तर-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दिवाली पर छूटे पटाखों के धुएं से आसमान में बनी धुंध ने लाेगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इससे आंखों और सीने में जलन और गले में खराश सी हो रही है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 168 रहा जो खराब श्रेणी में माना जाता है।
दीपावली में फूटे पटाखों ने शहर की हवा की गुणवत्ता खराब कर दी। इतने पटाखे फूटे कि हवा में धुंध फैल गई। मंगलवार को एक्यूआई का स्तर 168 दर्ज किया गया जो एक दिन पहले 157 था। प्रदूषण के कारण सांस के रोगियों को काफी परेशानी हुई। गले में खराश के साथ सीने और आंखों में जलन की शिकायत भी मिल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हुई। जिले में प्रदूषण का बढ़ रहा स्तर लोगों को परेशान कर रहा है। दिवाली पर जलाए गए पटाखों से निकले धुएं से प्रदूषण का स्तर सोमवार को 168 पहुंच गया था। मंगलवार को भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से अस्पताल में आंख, नाक व सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। सुबह सैर करने वाले इंद्रेश पांडेय, सुनील छापड़िया, वसीम अहमद आदि ने बताया कि तीन दिन पूर्व सुबह के समय टहलने के दौरान खांसी आने लगी। इसकी वजह से गले में खराश लगने लगा। दो दिन से सुबह टहलने नहीं निकल रहे हैं। अब गले में कुछ राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed