सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegations of irregularities in development works, demand for investigation

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में अनियमितता का लगाया आरोप, जांच की मांग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in development works, demand for investigation
विज्ञापन
विकास खंड हैंसर बाजार के उमरिया बाजार ग्राम पंचायत का मामला
Trending Videos

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार की ग्राम पंचायत उमरिया बाजार के प्रधान पर विकास कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। गांव के लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण संजय कुमार, इंद्रेश कुमार, उत्तम, लालचंद, रामदीन आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि उनकी ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई है। गांव के कोईराना टोला में नाली निर्माण कराया गया है, लेकिन नाली पर कहीं भी ढक्कन नहीं लगाया गया, जबकि ढक्कन का भी भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के विभिन्न स्थानों पर लगाने के लिए 22 लाइट की रकम निकाली गई है और गांव में मात्र तीन लाइट लगाई गई है। इसी तरह स्ट्रीट लाइट में भी घपला किया गया है। गांव वालों ने मुख्यमंत्री को भेजे शपथ पत्र से कहा कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच निष्पक्ष ढंग से कराई जाए।
दूसरी तरफ प्रधान पति अशोक कुमार अग्रहरि ने प्रधान के ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed