{"_id":"69ccefa778578816300ffdc3","slug":"video-robbery-accused-arrested-with-illegal-weapon-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा के साथ लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- महुली थाना पुलिस ने लूट के मामले में आरोपी को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, लूट का एक काला बैग बरामद किया। बैग में एक बाट माप मशीन, मोबाइल चार्जर व 2 फर्म की रसीद थी। एएसपी ने बताया कि पीड़ित दानिश निवासी ग्राम रजनौली थाना महुली ने सोमवार को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में सुपरवाइजर का काम करता है। सुबह चार बजे के करीब वह भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी वाहन पर लोड कराने के बाद बाइक से घर जा रहा था। उसी दौरान भगौतीपुर पुलिया पर पहुंचते ही अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक रोककर उनकी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और बैग जिसमें बाट माप मशीन व मोबाइल चार्जर व कापी रखा हुआ था, उसे लेकर भाग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।