सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An FIR was lodged against the brother-in-law and his two associates.

Sant Kabir Nagar News: बहनोई व उसके दो साथियों पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
An FIR was lodged against the brother-in-law and his two associates.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद साले की तहरीर पर बहनोई व उसके दो साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव में आग से सात झोपड़ियां जल गईं थीं।
Trending Videos




कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुभाष ने बताया कि उनके बहनोई प्रेमचंद्र निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद दो अन्य सहयोगियों के साथ सोमवार की रात लगभग 10 बजे रंजिशन उनकी रिहयशी झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी जलाकर भागते हुए देखकर वह उनका पीछा किया। इस पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद डरकर वापस आकर शोर मचाया। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए जुट गए। इस बीच आग काफी फैल गई थी। जिसकी वजह से दयाशंकर, उमाशंकर, अमरनाथ, रामहित, रामबेलास, इमिरती की भी रिहायशी झाेपड़ी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें रखा पंपसेट, बाइक, लकड़ी से बनी की दो दुकानें, दो लाख रुपये से ज्यादा नकद, जेवरात, अनाज, कपड़ा, 10 मुर्गी व पांच बकरी व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मामले में एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आगजनी की घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

-----------
बहन को प्रताड़ित करने के विरोध पर रंजिश रखता है प्रेमचंद्र
पीड़ित सुभाष का कहना है कि मेरी बहन को शादी के बाद से ही प्रेमचंद्र परेशान कर रहा है। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। बहन को प्रताड़ित करने का विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। परेशानी के चलते ही इस समय बहन मायके में है। वहीं उसकी मां भी धमकियां देती है। सुभाष ने आरोप लगाया कि बहनोई मेरी भी जमीन में हिस्सा मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed