सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Basti woman suspected of murder in love affair

Sant Kabir Nagar News: बस्ती की महिला की प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Basti woman suspected of murder in love affair
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइंस के पीछे कुसमीडाड़ी नहर मार्ग पर पुलिया के नीचे बस्ती की महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। महिला की प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। कोतवाली इलाके में चार दिन पूर्व महिला की लाश मिली थी। शुक्रवार को पिता राम सहाय ने शव की पहचान अपनी बेटी सुमन (22) के रूप में की थी। राम सहाय बस्ती के थाना लालगंज क्षेत्र के रैने गांव के निवासी हैं। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। जांच में जुटी पुलिस ने मामले के जल्द खुलासे का दावा किया है।
Trending Videos

पुलिस लाइंस के पीछे कुसमीडाड़ी नहर मार्ग पुलिया के नीचे बुधवार की शाम एक महिला के शव की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस पहचान के लिए प्रयास में जुटी थी। इसी बीच बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के रैने गांव निवासी राम सहाय ने शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर आकर शव की पहचान अपनी बेटी सुमन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने महिला की प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका व्यक्त की है। बताया जाता है कि महिला का किसी व्यक्ति से प्रेम संबंध था। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।


-------------------

खलीलाबाद में आर्केस्ट्रा में काम करती थी सुमन
परिजनों के अनुसार सुमन कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनकटिया में रहकर एक आर्केस्ट्रा में काम करती थी। पूर्व में उसका प्रेम विवाह बस्ती के महसो में हुआ था। बाद में पति से संबंध टूट गया। होली के दिन वह घर आई थी और उसी दिन दोपहर बाद करीब 3:00 बजे वहां से वापस चली आई थी।

-------------------
संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
कोतवाली पुलिस ने परिजनों की आशंका के बाद जहां पर महिला काम करती थी उसके साथ काम करने वाले कुछ साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उनसे पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed