फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brahmanand murder case: Police working to identify unknown suspects

ब्रह्मानंद हत्याकांड : अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Brahmanand murder case: Police working to identify unknown suspects
संतकबीरनगर। जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद हत्याकांड के बाद कलेक्ट्रेट में पहलवान की पत्नी पूजा यादव के आत्मदाह के प्रयास एवं विवाद मामले में पुलिस प्राथमिकी में दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में यू ट्यूबर समेत 41 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें कुछ यू ट्यूबर की पहचान होने की बात सामने आई है, जबकि अन्य की पहचान के लिए पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के सामने अब प्राथमिकी में नामजद और अज्ञात आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के साथ ही अन्य संदिग्धों की पहचान करना चुनौती है। जांच के दौरान संबंधित लोगों की भूमिका और वारदात से उनके संबंधों की पड़ताल की जा रही है। सभी अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी संलिप्तता को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

पहलवान ब्रह्मानंद हत्याकांड मामले में कलेक्ट्रेट में हुए हंगामा के बाद पुलिस ने पांच यू ट्यूबर समेत 41 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में कुछ लोगों की पहचान होने की जानकारी है। वहीं, अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में किन लोगों की क्या भूमिका रही है। पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित परिवार की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर ब्रह्मानंद की पत्नी ने तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की थी। इस घटना ने मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। पत्नी की इस कोशिश के बाद हत्याकांड की जांच और आरोपियों की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार की मांगों और पुलिस की कार्रवाई के बीच अब आगे की जांच पर लोगों की नजर है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस टीम को हंगामा करने वाले आरोपियों को चिह्नित करने के लिए लगाया गया है। घटना के समय के उपलब्ध वीडियो की जांच की जा रही है।
-------
पहचान के बाद स्पष्ट होगी आरोपियों की भूमिका
पुलिस की जांच का अहम पहलू प्राथमिकी में दर्ज अज्ञात लोगों की पहचान करना और वारदात में उनकी भूमिका का पता लगाना है। जिन लोगों की पहचान हो चुकी है उनकी भूमिका की पुष्टि जांच के तथ्यों के आधार पर की जानी है। वहीं, शेष लोगों की पहचान के लिए घटना के समय के वीडियो की पड़ताल की जा रही है।
-------
पुलिस खंगाल रही काॅल डिटेल

पुलिस टीम कुछ यू ट्यूबर को चिह्नित कर चुकी है। उनके मोबाइल की काॅल डिटेल निकलवाई जा रही है। उस काॅल डिटेल के आधार पर पुलिस यह पता लगाएगी कि पहलवान ब्रह्मानंद की हत्या के बाद उनके परिवार के सदस्यों को भड़काने के मामले में सबसे ज्यादा संपर्क में कौन यू ट्यूबर रहा है। इसके बाद पुलिस मामले में संबंधित के खिलाफ शिकंजा कसेगी।
--------
इन लोगों पर दर्ज हुई है प्राथमिकी
राम प्रवेश यादव उर्फ साधू यादव निवासी केवटलिया रुद्रपुर देवरिया, बिट्टू राय गोरखपुर, राजेश यादव जमुनी कला महुली, रामप्रताप यादव भरपही सहजनवां, शिवम यादव सेंदुरिया महुली, रविंद्र यादव गोसईपुर भगठान, कलेंडर यादव भोकाई खलीलाबाद, सलमान टुमपार महुली कडसहरा हरपुर बुदहट, राहुल यादव ढेलुआखोर खलीलाबाद, अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू व साहिल निवासी सड़हरा, पांच यू ट्यूबर एवं 25 अन्य अज्ञात।

-----------
कलेक्ट्रेट परिसर में हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने 41 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। विवेचना में जो नाम सामने आएगा, उसे केस डायरी में शामिल किया जाएगा।
- प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed