{"_id":"6adcfdde9f691d375804b538","slug":"youth-beaten-for-asking-for-repayment-of-a-loan-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159465-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में उधार दिए 10 हजार रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव निवासी राजमन ने गांव के राजू के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजमन के अनुसार उन्होंने 27 फरवरी 2025 को गांव के राजू को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। राजू ने 10 दिन बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इस पर राजमन और उनके भतीजे घनश्याम ने कई बार मिलकर और फोन से रुपये वापस मांगे।
आरोप है कि राजू टालमटोल करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि 11 अक्तूबर 2026 को रुपये लौटाने के लिए राजू ने उन्हें जोगीपुर स्थित अपनी दुकान पर बुलाया। रात करीब 8:45 बजे राजमन भतीजे के साथ दुकान पर पहुंचे और बकाया रकम मांगी। संवाद