सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother-in-law arrested for burning brother-in-law's hut

Sant Kabir Nagar News: साले की झोपड़ी फूंकने का आरोपी बहनोई गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law arrested for burning brother-in-law's hut
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को साले की रिहायशी झोपड़ी फूंकने के आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के साले की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया था।
Trending Videos


कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुभाष निवासी ग्राम बरईपार ने बताया कि उनके बहनोई प्रेमचंद्र निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद दो सहयोगियों के साथ सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे रंजिशन उनके घर को जला दिया। घर जलाकर भागते हुए देखकर वह उनका पीछा किया। जिस पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी प्रेमचंद निवासी बैरमपुर को आज थाना क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास से 12 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ समस्त कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
आगजनी में जली थीं सात झोपड़ियां
आगजनी की घटना में पीड़ित सुबाष के साथ ही सात अन्य लोगों का काफी नुकसान हुआ था। बरईपार गांव निवासी दयाशंकर, उमाशंकर, अमरनाथ, रामहित, रामबेलास, इमिरती की भी रिहायशी झाेपड़ी जल गई। उसमें रखा पंपसेट, बाइक, लकड़ी से बनी की दो दुकानें, दो लाख रुपये से ज्यादा नकद, जेवरात, अनाज, कपड़ा, 10 मुर्गी व 5 बकरी व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed