फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Camps set up at polling booths for voter registration

Sant Kabir Nagar News: मतदाता बनाने के लिए बूथों पर लगाए गए कैंप

Sat, 24 Oct 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Camps set up at polling booths for voter registration
हरिहरपुर/महुली। शनिवार को मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और मृतकों का नाम हटाने के लिए बूथों पर कैंप लगाए गए। बीएलओ की मौजूदगी में नए मतदाता को जोड़ने के लिए फाॅर्म-6 भरे गए। धनघटा तहसील क्षेत्र के नाथनगर, महुली, मुखलिसपुर, हरिहरपुर, भगवानपुर सहित सभी गांव के मतदेय स्थल पर सुबह 10:00 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदाता सूची से जिन पात्र मतदाताओं का नाम छूट गया है उन्हें फिर से सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई। नए पात्र मतदाताओं को आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज में फार्म 6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पता प्रमाणित करने वाले प्रमाणों को लगवाया गया है। भरे गए सभी फार्मों को रिकार्ड के तौर पर रखा जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर पर्यवेक्षण अधिकारी को तत्काल अभिलेख मुहैया कराए जा सकें।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रतिमा मौर्या ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने और मृतक मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए बूथों पर कैंप लगाए गए। छूटे हुए मतदाता अपना सूची में दर्ज कराने के लिए फाॅर्म-6 भरकर बीएलओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed