फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Car hits man; he is thrown 30 meters away and dies.

Sant Kabir Nagar News: कार ने मारी टक्कर, 30 मीटर दूर गिरा युवक, मौत

Mon, 19 Oct 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car hits man; he is thrown 30 meters away and dies.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बूधा कला चौराहे पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोदार थी कि युवक करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कांटे चौकी क्षेत्र के बूधा कला चौराहे पर शनिवार देर शाम बस्ती की ओर से खलीलाबाद जा रही तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब 10 फीट ऊंचा उछलकर 30 मीटर दूर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायल युवक की पहचान बूधा कला गांव निवासी कमलेश (30) पुत्र विशुन के रूप में की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे कांटे पुलिस ने हटवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश मजदूरी करके माता-पिता का भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हकोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed