सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against unknown car driver

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown car driver
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के खलीलाबाद में एक युवके कार के दरवाजे से घायल होने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

तेनुहारी सोयम गांव निवासी आदर्श त्रिपाठी पुत्र माधो तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 जनवरी को वह किसी काम से मोटरसाइकिल से खलीलाबाद स्थित एक बैंक की ओर जा रहे थे। दोपहर पौने बारह बजे के करीब उसका गांव के पास पहुंचने पर एक कार चालक ने सड़क पर खड़ी अपनी कार का दरवाजा बिना पीछे देखे खोल दिया, जिससे दरवाजे से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेज दिया। लखनऊ में चिकित्सकों ने उनके दाहिने पैर गंभीर चोट के कारण ऑपरेशन किया और दो प्लेटें डालीं। लगभग एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। बाद में पैर के टांके कटवाने के लिए पुनः लखनऊ जाना पड़ा।
कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे ने बताया कि मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed