सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children of PM Shri Vidyalaya Athlohiyan tie up with private school

Sant Kabir Nagar News: पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां के बच्चों ने किया निजी विद्यालय के साथ युग्मन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children of PM Shri Vidyalaya Athlohiyan tie up with private school
विज्ञापन
मेंहदावल। पीएमश्री विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिपेक्ष्य में बुधवार को पीएम श्री विद्यालय अठलोहियां के बच्चों ने मनराजी दुर्गावती इंटरमीडिएट काॅलेज के बच्चों व संसाधनों के साथ युग्मन प्रोग्राम के तहत शिक्षकों के साथ साथ भ्रमण किया। इसमें शिक्षण कार्य सहित कई जानकारी हासिल की।
Trending Videos

बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का निजी विद्यालयों के साथ युग्मन कार्यक्रम वास्तव में शिक्षकों से बेहतर सहयोग, समन्वयन के साथ विद्यालयों के बीच पारस्परिक सकारात्मक, सहयोगात्मक वातावरण को सृजन करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के क्रम में बच्चे और शिक्षक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक सच्चिदानंद चतुर्वेदी ने भ्रमण पर आए बच्चों को बहुत अच्छे ढंग से विद्यालय के स्मार्ट क्लासेज, कक्षा कक्ष, खेल मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय समेत कई बिंदुओं के बारे में परिचित कराया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षा के स्तर में नए-नए तरीके से पढ़ने एवं समझने की आपस में वार्ता साझा किया गया। इसके अलावा बच्चों को विद्यालय के वातावरण, प्रयोगशाला दिखाकर विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान शिक्षक देवानंद, अमरेंद्र कुमार के साथ में ही मुस्कान, प्रतीक्षा, अनंत सिंह, अंतिमा, अंजनी, रोहित, अनामिका, शिखा, सुदीप्ता, अराधना, महक साहनी, रमेश, दिवाकर, अंकुश कुमार, राजवीर, सर्वेश, खुशी सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed