{"_id":"6a303fa342606f16e508b789","slug":"dental-problems-are-also-on-the-rise-due-to-heat-and-dehydration-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152262-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्मी-डिहाइड्रेशन के चलते दांतों की भी बढ़ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्मी-डिहाइड्रेशन के चलते दांतों की भी बढ़ रही दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पानी की कमी से दांतों-मसूड़ों में बढ़ रहा संक्रमण - जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीज संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना केवल शरीर ही नहीं, बल्कि दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। जिला अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग पाठक ने बताया कि गर्मियों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर मुंह में बनने वाली लार्वा की मात्रा घट जाती है, जिससे दांतों और मसूड़ों में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
डॉ. पाठक ने बताया कि लार्वा मुंह की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली है, जो भोजन के कणों और हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करने का काम करती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो मुंह सूखने लगता है और बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं। इसके परिणामस्वरूप दांतों में सड़न, कैविटी, मसूड़ों की सूजन और मुंह से दुर्गंध जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोग ठंडक पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक, सोडा और अधिक मीठे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जो दांतों के लिए और अधिक नुकसानदायक हैं। ऐसे पेय पदार्थ दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) को कमजोर कर देते हैं, जिससे संवेदनशीलता बढ़ जाती है और ठंडा या गर्म खाने-पीने पर दर्द महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों को चाहिए कि दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, नियमित रूप से सुबह-शाम ब्रश करें। अत्यधिक मीठे व कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से बचें। उन्होंने कहा कि यदि दांतों में लगातार दर्द, मसूड़ों से खून आना, सूजन या संवेदनशीलता की समस्या हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत दंत चिकित्सक से परामर्श लें।