सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against brother-in-law and his two companions for burning hut

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी जलाने में बहनोई व उसके दो साथियों पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against brother-in-law and his two companions for burning hut
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद साले की तहरीर पर बहनोई व उसके दो साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित सुभाष ने बताया कि उनके बहनोई प्रेमचंद्र निवासी बैरनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद अपने दो सहयोगियों के साथ सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे रंजिशन उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। घर जलाकर भागते हुए देखकर उनका पीछा किया। इस पर उनको गोली मारने की धमकी दी। वह डरकर वापस आ गए और शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। आग काफी फैल गई और उसकी चपेट में दयाशंकर, उमाशंकर, अमरनाथ, रामहित, रामबेलास, इमिरती की भी रिहायशी झाेपड़ी जल गई।
Trending Videos

आग में झोपड़ी रखा पंपसेट, बाइक, लकड़ी से बनी दो दुकानें, दो लाख रुपये से ज्यादा नकदी, जेवरात, अनाज, कपड़ा, 10 मुर्गी व पांच बकरी व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पूर्व में बहनोई की मां ने भी कई बार धमकी दी थी। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मामले में एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आगजनी की घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed