सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against five for assault and threatening

Sant Kabir Nagar News: मारपीट और धमकी देने के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five for assault and threatening
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

धनघटा। क्षेत्र में बरात के दौरान पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचरा पूर्वी निवासी अभय सिंह पुत्र गंगा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च को उनके गांव से थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम चंदौली माफी में बरात गई थी। रात करीब 9:00 बजे द्वारपूजा के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अशोक सिंह पुत्र राजनारायण सिंह, गौरव सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ अंकेश पुत्र अशोक सिंह, शैलेंद्र सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह तथा आशीष सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि उक्त लोगों ने अभय सिंह के साथी धर्मेंद्र सिंह पुत्र मथुरा सिंह को पटककर डंडे और हाॅकी से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनका बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे अभय सिंह को भी धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अशोक सिंह, गौरव सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ अंकेश, शैलेंद्र सिंह तथा आशीष सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed