सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire breaks out in residential hut, four goats killed, mother and daughter scorched

Sant Kabir Nagar News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, चार बकरियों की मौत, मां-बेटी झुलसीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in residential hut, four goats killed, mother and daughter scorched
तेनुहारी दोयम में आग लगने से जल कर राख हुई झोपड़ी-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुहारी दोयम में शनिवार को रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से चार बकरियां जलकर मर गईं। इन्हें बचाने की कोशिश में मां-बेटी भी झुलस गईं। घटना की सूचना के बाद पीआरवी टीम पहुंची और मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। तेनुहारी दोयम गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे चंद्र प्रकाश की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी में फैल गई। यह देखकर लक्ष्मी देवी और उनकी बेटी कामिनी ने बकरियों को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह दोनों भी झुलस गईं।
Trending Videos

वहीं आग से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बकरी झुलस गई है। मच्छरों को भगाने के लिए झोपड़ी में अलाव जलाया गया था, जिससे आग फैल गई। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सामान भी जल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पीआरवी टीम पहुंची और मां, बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed