{"_id":"69c2cb85dc677927bf0787a9","slug":"heads-of-112-tb-free-gram-panchayats-honored-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147991-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टीबी मुक्त 112 ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टीबी मुक्त 112 ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित टीबी मुक्त 112 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। उन्हें महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रमाणपत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि टीबी मुक्त अभियान में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका बेहतर है। इसमें ग्राम प्रधानों के सहयोग से इन गांव को टीबी मुक्त किया गया है। एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन के अनुरूप, ग्राम प्रधान एवं टीबी कार्यक्रम के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया है।
जनपद में 112 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह प्रयास टीबी मुक्त भारत लक्ष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में क्षय रोगियों को 25 पोषण पोटली का वितरण किया गया। इसके साथ ही साथ जनपद में 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ मोबाइल मेडिकल वैन को जिला पंचायत अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीएम न्यायिक ने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन में कमी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। समय पर जांच व पूर्ण उपचार एवं जागरूकता ही टीबी उन्मूलन का प्रभावी उपाय है। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में जनपद में 112 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया, जिसमें से 29 सिल्वर एवं 83 ब्रांज के मानदंड को पूर्ण कर चयनित की गई है।
उक्त में से चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित आनंद, लेखाकार रामबास विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos