{"_id":"69b5ad722db02e1bb2011f57","slug":"investigation-into-the-murder-of-a-woman-in-hadapar-intensified-with-police-arresting-several-suspects-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147486-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाड़ापार में महिला की हत्या मामले की जांच तेज, पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाड़ापार में महिला की हत्या मामले की जांच तेज, पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव निवासी शारदा देवी (60) की हत्या मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शारदा देवी की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में गला दबने से मौत की पुष्टि हुई है। वह यज्ञ देखने के लिए 10 मार्च को घर से निकली थीं और फिर लापता हो गई थीं। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव के पास नहर के किनारे सरसों के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम कर दी थी। अब पुलिस मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
हाड़ापार गांव स्थित नहर के पास सरसों के खेत में शारदा पत्नी स्वर्गीय रामललित यादव का शव बरामद होने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम को रिपोर्ट कोतवाली पहुंची। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने की वजह से मौत का होना पाया गया है। पूर्व में महिला के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज थी। बृहस्पतिवार को उसको तरमीम करके हत्या की धारा लगाई गई है। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव में दो वर्ष पूर्व भी मिला था महिला का शव
हाड़ापार में करीब दो वर्ष पूर्व भी खेत में गांव की एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। परिजनों ने शव के बारे में पुलिस को बिना कोई सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजन व कुछ ग्रामीण जानवर के हमले से मौत होने की बात कहकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
Trending Videos