फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabir-Maghar Mahotsav: Ravi Kishan spoke from the stage - No one will fool you, only we will

कबीर मगहर महोत्सव: सांसद रवि किशन ने मंच से ली चुटकी, बोले- 'कोई पगलाएगा नहीं सिर्फ हम बौराएंगे'

Tue, 30 Jan 2024 12:04 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, संत कबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संत कबीरनगर। Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 12:04 PM IST
सार

कबीर-मगहर महोत्सव के दूसरे दिन गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने माहौल बांध दिया। जिलाधिकारी संत कबीरनगर महेंद्र सिंह तंवर के आमंत्रण पर सांसद भी महोत्सव में पहुंचे थे। इसी बीच बॉलीवुड गायक असित त्रिपाठी ने मंच से ही उन्हें भी आने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Kabir-Maghar Mahotsav: Ravi Kishan spoke from the stage - No one will fool you, only we will
मंच से बोलते सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीर-मगहर महोत्सव के दूसरे दिन गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी माहौल जमा दिया  जिलाधिकारी संत कबीरनगर महेंद्र सिंह तंवर के आमंत्रण पर सांसद भी महोत्सव में पहुंचे थे। इसी बीच बॉलीवुड गायक असित त्रिपाठी ने मंच से ही उन्हें भी आने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन


मंच संभालते ही रवि किशन ने एक के बाद एक गानों से सबका मन मोह लिया। इसी बीच अचानक दर्शक दीर्घा से शोर हंगामा होने लगा। बस फिर क्या, सांसद ने भी अपने अंदाज को मजाकिया कर दिया। बोले, ''भईया हो..रवि किशन जब मंच पर हों तो लोग सिर्फ आनंद लेते हैं, हाथ पैर एकदम टाइट। आनंद लो हमारा। पगलाओ मत। सब कुर्सी नीचे, कोई पगलाएगा नहीं। शांत। एक ही आदमी बौराएगा और वो भी मैं'' सांसद के इस अंदाज पर सभी लोग हंसने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उन्हें अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने लगे। उन्होंने मंच से ही जिलाधिकारी संत कबीरनगर का अभिवादन जताते हुए धन्याद दिया। बोले, मगहर की इस जमीन पर इतने भव्य और दिव्य आयोजन के लिए उनका, सांसद प्रवीण निषाद और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का शुक्रिया। एक के बाद एक कर करीब आठ से दस गानों की प्रस्तुति रवि किशन ने भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed