फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Life-threatening pothole on the Badhya-Thathar bridge approach

Sant Kabir Nagar News: बढ़या-ठाठर पुल के एप्रोच पर जानलेवा गड्ढा

Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Life-threatening pothole on the Badhya-Thathar bridge approach
बढ़या ठाठर मे ंतटबंध पर 10 फीट हुआ गड्ढा -संवाद
मेंहदावल। संतकबीरनगर-गोरखपुर सीमा पर राप्ती पर बने बढ़या-ठाठर पुल के एप्रोच पर बना करीब दस फीट का गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। बारिश के बाद एप्रोच की सड़क धंसने से गड्ढा और गहरा हो गया है। रात में गुजरने वाले बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों के लिए यह जानलेवा बना है।
विज्ञापन

बढ़या बांध से पुल तक करीब सौ मीटर का एप्रोच लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। पुल का लोकार्पण चार दिसंबर 2019 को हुआ। इसके बाद से यह गोरखपुर-संतकबीरनगर के बीच आवागमन का संपर्क मार्ग बन गया है। रोजाना सैकड़ों वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। क्षेत्र के वेद पांडेय, आशीष सिंह, जय प्रकाश आदि आरोप है कि मानक के अनुरूप निर्माण न होने से एप्रोच की मिट्टी कई बार धंस चुकी है। अब सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर गड्ढे में बदल गया है।
विज्ञापन

मौके पर न तो बैरिकेडिंग है और न ही कोई संकेतक, जिससे अनजान राहगीर कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर फोटो डालकर आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि पुल का एप्रोच गोरखपुर के प्रांतीय खंड द्वारा बनाया गया। गड्ढे की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। संवाद
क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed