{"_id":"6ae245481c024d79d305991a","slug":"lover-arrives-to-meet-girlfriend-jumps-from-roof-when-cornered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159703-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घिरने पर छत से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घिरने पर छत से कूदा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना के कलेक्ट्रेट चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार को शाम प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवार वालों ने घेर कर पकड़ लिया और धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद वह उनसे बचने के लिए छत से कूद गया। घटना में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
महुली थाना क्षेत्र के कस्बा महुली निवासी आरोपी का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से प्रेम संबंध था। मंगलवार को दोपहर बाद वह उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला के अन्य परिवार वालों को सूचना मिली तो उन्होंने उसे घेर कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे घर के भीतर बंद कर दिया।
इसी बीच वह मौका पाकर वह छत पर गया और घर से नीचे खाली स्थान पर कूद गया। इसमें उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, वह भाग नहीं सका। महिला के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई और उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने घायल को लाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजन की तरफ से घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।