सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Man going from home to shop beaten up, FIR against seven

Sant Kabir Nagar News: घर से दुकान जा रहे व्यक्ति से मारपीट, सात पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Man going from home to shop beaten up, FIR against seven
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में घर से दुकान जा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है।
Trending Videos

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित सुजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च को वह घर से भगौसा स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। उसी दौरान सुनियोजित ढंग से गांव के विपक्षी दुर्गा प्रसाद, घनश्याम, राज विश्वकर्मा, जगराम, सतिराम, अमरीश, रामसूरत एकत्रित होकर उनके घर पर चढ़ आए। उक्त लोग जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा और ईंट से मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर बचाव में आए भाई को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। वह लोग किसी तरह जान बचाकर कमरे में घुस गए। घटना देखकर अगल-बगल के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। किसी तरह यूपी 112 पर फोन करने के बाद पुलिस आई। जिसके बाद उनकी जान बची। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व एससी-एसटी मामले में प्राथमिकी दर्ज की। मारपीट में घायलों को पुलिस निगरानी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed