{"_id":"69b5b29585b582ab440697f8","slug":"maths-questions-confused-me-hindi-alphabet-troubled-me-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147449-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गणित के सवालाें ने उलझाया तो हिंदी की वर्णमाला ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गणित के सवालाें ने उलझाया तो हिंदी की वर्णमाला ने किया परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सात केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। किसी को हिंदी कठिन लगी तो किसी को जनरल नॉलेज के प्रश्न हल करने में दिक्कतें आईं। किसी अभ्यर्थी को गणित के सवालों ने उलझाया। जिले में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी गोंडा, कुशीनगर, बहराइच के युवा शामिल रहे। संवाद न्यूज एजेंसी से अभ्यर्थियों ने खुलकर बातचीत की।
000000000000000000
पेपर संतुलित और अपेक्षाकृत आसान था, लेकिन कुछ प्रश्नों ने उलझाया। जैसे हिंदी के वर्णमाला से तीन प्रश्न पूछे गए, जो काफी कठिन थे। हालांकि तैयारी पूरी की थी, लेकिन उसे हल करने में दिक्कत आई। जनरल नॉलेज से 15 प्रश्न आए थे। जिसे हल किया गया है।
- प्रवीण मिश्र, निवासी गोंडा
00000000000000
इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग न होने से समस्या नहीं आई। सभी प्रश्नों को हल किया गया। गणित के सवालों ने थोड़ा उलझाया लेकिन उसे भी हल किया गया। पेपर तो ठीक हुआ है। अब परिणाम आने का इंतजार है।
- मोहित शुक्ला, निवासी गोंडा
00000000000000
हिंदी के जो प्रश्न पूछे गए थे वह काफी परेशान करने वाले थे। हालांकि तैयारी पूरी की थी। लेकिन वर्णमाल के प्रश्नों को उलझा दिया। उसे हल किया गया है, हालांकि निगेटिव मार्किंग न होने की वजह से नंबर कटने का डर नही है। अंग्रेजी के प्रश्न काफी सरल रहे।
-अशरफ, निवासी कुशीनगर
000000000000000
प्रशासनिक तैयारियों के बीच हमने एसआई भर्ती की परीक्षा दी है। हिंदी, गणित और जीके के प्रश्न काफी ठीक थे। उसे हल करने में दिक्कत तो नहीं हुई, लेकिन गणित के कुछ सवालों ने उलझाया था। सभी प्रश्नों को हल किया गया है, उम्मीद है कि मेरिट बेहतर होगी।
- अंकित पाठक, निवासी कुशीनगर
Trending Videos