फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ODOP Hosiery Cluster: Initiative for CFC Construction Gains Momentum

ओडीओपी होजरी क्लस्टर : सीएफसी निर्माण की पहल तेज

Thu, 29 Oct 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
ODOP Hosiery Cluster: Initiative for CFC Construction Gains Momentum
संतकबीरनगर। खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत प्रस्तावित होजरी क्लस्टर के कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) के निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम (यूपीएसआईसी) की टीम ने प्रस्तावित सीएफसी भवन के निर्माण हेतु चिह्नित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भवन निर्माण के लिए स्थल की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्देश्य होजरी उद्योग से जुड़े छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को साझा आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित परियोजना के माध्यम से उद्यमियों को आधुनिक मशीनरी एवं उत्पादन तकनीक का लाभ उपलब्ध कराने की योजना है। टीम में उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक पंकज पांडेय, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम (यूपीएसआईसी) के सहायक अभियंता आनंद सिंह एवं जूनियर इंजीनियर अमित सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि सीएफसी में प्रस्तावित सुविधाओं में बटरफ्लाई प्रिंटिंग, क्योरिंग, एटीएफ, यू-एटीएफ, सिलिकॉन प्रोसेसिंग, जिगर डाइंग तथा रोल-टू-रोल प्रिंटिंग जैसी प्रक्रियाओं के लिए साझा मशीनरी एवं उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही डिजाइन एवं सैंपल डेवलपमेंट, कच्चे माल की उपलब्धता में सहयोग, उत्पादों की फिनिशिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, प्रशिक्षण तथा तकनीकी मार्गदर्शन जैसी सुविधाओं को भी परियोजना की स्वीकृत रूपरेखा के अनुसार विकसित करने की योजना है। बताया कि इन साझा सुविधाओं से छोटे उद्यमियों को महंगी मशीनरी पर अलग-अलग निवेश करने की आवश्यकता कम हो सकती है। इससे उत्पादन लागत नियंत्रित करने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, आधुनिक तकनीक अपनाने तथा बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
स्थानीय रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
यूपीआईए अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि खलीलाबाद का होजरी उद्योग क्षेत्र की औद्योगिक पहचान और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना से स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक तकनीक एवं साझा औद्योगिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने, नए उत्पाद विकसित करने तथा स्थानीय युवाओं और कारीगरों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर सृजित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सीएफसी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। स्थलीय निरीक्षण इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए भवन निर्माण एवं परियोजना क्रियान्वयन की प्रक्रिया को गति देना जरूरी है।

------------
सीएफसी निर्माण से होजरी उद्योग को मिलेगी नई दिशा
यूपीआईए ने उम्मीद जताई कि स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रस्तावित सीएफसी के भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और परियोजना को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त होगा। सीएफसी की स्थापना से खलीलाबाद के पारंपरिक होजरी उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed