{"_id":"69b1b965cabae31de8066084","slug":"on-the-orders-of-the-court-an-fir-was-lodged-against-five-people-for-rioting-and-vandalism-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147304-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने पर दबंगों ने मारपीट की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों पर बलवा, तोड़फोड़, अश्लील हरकत सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
स्थानीय निवासी एक पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सात नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शनिदेव ने उनके घर के बगल में खड़ी दो लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे किए और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। जब इसका विरोध किया तो शनिदेव ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। शनिदेव के घर के अन्य लोग भी मौके पर आ गए और मारपीट की।
इस घटना में उन्हें कई जगह चोटें आईं। इस बारे में घटना की सूचना मेंहदावल थाने में दी, लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी को उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद सभी पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शनिदेव, रामबदन, पन्नेलाल, कमलावती, रीता पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos