सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Our Courtyard, Our Children Celebration Program

Sant Kabir Nagar News: हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Our Courtyard, Our Children Celebration Program
विज्ञापन
मेंहदावल। तीन से छह वर्ष के विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी सक्रिय भूमिका निभाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें।
Trending Videos

यह बातें बीआरसी परिसर में शनिवार को हुए हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं व शिक्षकों से कही। बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों पर, नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी सभी अभिभावकों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को इस प्रकार से शिक्षा दिया जाए कि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें। एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अंतर्गत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत ही परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने की पहल की जाएगी।
अभिभावकों को पूर्व प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा में उनकी एवं घर की भूमिका से अवगत कराया जाएगा। अब खेल-खेल में सीखेंगे प्री प्राइमरी के बच्चे प्री प्राइमरी व बाल वाटिका में पढ़ रहे नन्हे मुन्ने बच्चों को खेल खेल में ही शिक्षा प्राप्त होगी। इससे उनका मानसिक और बौद्धिक दोनों विकसित होगा। सभी को वंडर बॉक्स पर आधारित प्रशिक्षण देते हुए अनेक गतिविधियों से परिचय कराया गया। बच्चों को खेल-खेल में सहजता से सिखाने के तरीकों से परिचित कराया गया।
इस प्रशिक्षण में गिरिजेशपति त्रिपाठी, प्रशांत कश्यप, रजनीश कुमार शुक्ल, अनंत प्रकाश राय, मधुलता राय, उर्मिला देवी, किरन, पूजा पांडेय समेत, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed