{"_id":"64a9a898e442e292280ba826","slug":"population-control-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-32-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए सरकार : रविंद्र गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए सरकार : रविंद्र गुर्जर
Sat, 08 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या फाउडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पत्रकारो से बातचीत करते हुए।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि देश बढ़ती जनसंख्या की वजह से जनसंख्या विस्फोट की राह पर खड़ा है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं करती है तो फाउंडेशन पूरे देश में प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
रविंद्र पाल गुर्जर शनिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन के जरिये हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने के समर्थन में गांव-गांव, शहर-शहर लोगों से हस्ताक्षर करवाया जाएगा जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित होगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो 22 सितंबर को दिल्ली में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के जरिये रोड जाम किया जाएगा, और केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए।
उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए हम जनसंख्या नियंत्रण कानून को बनाने के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रहे हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या हमारी देश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। इस बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकना बहुत ही आवश्यक है। बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए हम 11 जुलाई को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के माध्यम से जनपद के प्रत्येक मुख्यालय में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंप सरकार तक अपनी बात पंहुचाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। इस दौरान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, निहाल गुप्त, नीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।