सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The department is indifferent to the cutting of green mango trees in Dhanghata area.

Sant Kabir Nagar News: धनघटा क्षेत्र में हरे आम के पेड़ की कटान पर विभाग बेपरवाह

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The department is indifferent to the cutting of green mango trees in Dhanghata area.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

धनघटा। क्षेत्र के प्रजापतिपुर में वन माफिया ने हरे भरे आम के पेड़ को काटकर गिरा दिया। पेड़ काटने वाले ठेकेदार निर्भीक होकर लकड़ियों को ट्राॅली में लादकर ले गए। इस प्रकार पेड़ों की कटान पर अंकुश न होने से विभाग के क्रियाकलापों पर सवाल उठ रहे हैं।
सरकार जहां पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण अभियान चला रही है, वहीं क्षेत्र में सक्रिय वन माफिया बाग बगीचों को उजाड़ने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। प्रजापति पुर गांव में वन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बौर से लदे आम के विशालकाय वृक्ष को काटकर धराशायी कर दिया। मौके पर न पुलिस पहुंची और न ही वन विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी हैंसर महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि उक्त वन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed