{"_id":"69b1ba352f4d9be8bf034cc4","slug":"the-girl-gave-sleeping-pills-to-her-family-and-ran-away-with-the-jewellery-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147290-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती ने परिजनों को दी नींद की गोली, जेवरात लेकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती ने परिजनों को दी नींद की गोली, जेवरात लेकर भागी
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने परिजनों को नींद की गोली दे दी। इसके बाद वह घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। सुबह जगने के बाद परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रेमी समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती सहित सभी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी के साथ लव जिहाद की घटना हुई है। गांव के दूसरे संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक ने बेटी को नींद की दवा देकर पूरे परिवार को खाने में मिलाकर खिलवा दी। इसके बाद हम सब को बेहोशी की हालत में छोड़कर घर में रखा एक लाख रुपये व जेवरात लेकर लड़की गायब हो गई।
सुबह जगने के बाद बेटी के घर पर न मिलने पर जानकारी हुई। रिश्तेदारों एवं अन्य जगहों पर काफी खोजबीन व तलाश करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। जानकारी होने के बाद जब आरोपी के घर गए तो उसके परिजनों ने जानमाल की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। इस मामले में गांव का एक अन्य युवक भी आरोपी है, जिसने युवती को भगाने में सहयोग किया। बताया जाता है कि युवक व युवती में कई माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। युवती के पिता की तहरीर पर मामले में आरोपी युवक सलमान व निजामुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos