सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The mercury dropped, but not from the heat, people were suffering.

Sant Kabir Nagar News: पारा गिरा पर गर्मी से नहीं, लोग बेहाल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, but not from the heat, people were suffering.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रविवार को भी बना रहा। जिससे लोग बेहाल नजर आए। हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन अब भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में इस कदर गर्मी का असर दिखा कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया। छुट्टी का दिन होने के चलते अधिकतर लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए।
Trending Videos

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन रविवार को पुरवा हवा चलने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। बल्कि उमस बढ़ गई है। गर्मी के चलते दुकानों पर ग्राहक भी काफी कम हो गए हैं, जिससे दुकानदारों को खाली बैठना पड़ रहा है। दोपहर के समय में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले वह मुंह पर गमछा बांधकर बाहर आए और जरूरी काम निपटाने के बाद घर लौट गए। कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे ठहर गए। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर पहुंचकर नींबू पानी, गन्ना का रस, बेल का शर्बत, सिकंजी आदि का सेवन करते नजर आए। दूसरी तरफ अस्पतालों में लू के मद्देनजर कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं, जहां पर इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही लोगों को लू व गर्मी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed