{"_id":"6ad51ecdf31f1c8bf00bbd0f","slug":"the-mother-goddess-who-rides-a-lion-has-arrived-draped-in-a-red-veil-adorned-with-stars-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159214-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लाल चुनरी सितारों वाली ओढ़कर आई मैया शेरों वाली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लाल चुनरी सितारों वाली ओढ़कर आई मैया शेरों वाली...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। नवरात्र पर्व के सप्तमी पर शनिवार की रात फुलवरिया में जय अंबे परिवार की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयकारे लगाए और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। जागरण में एसआर ग्रुप बस्ती के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। भजन गायक सूफिराज ने लोकप्रिय भजन ‘वीर हनुमाना अति बलवाना’ की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।
वहीं, भजन गायक प्रवीण आहूजा ने लाल चुनरी सितारों वाली ओढ़कर, ऐसे मैया शेरों वाली भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। गोरखपुर की भजन गायिका अनीशा वर्मा ने मेरी मैया मेरे घर आई भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। भजन गायिका रागिनी राय ने भी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नई दिल्ली के सौरभ अलबेला झांकी ग्रुप की प्रस्तुतियां रहीं। ग्रुप के कलाकारों ने मां जगदंबा, भगवान विष्णु, बजरंगबली और प्रभु श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
इस दौरान सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, शिव पल्टन प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, रामसुमेर प्रजापति, शोभनाथ यादव, रामशंकर तिवारी, राजेश उपाध्याय, जटाशंकर तिवारी, मुकेश प्रजापति, दिलीप प्रजापति, प्रदीप, शैलेश, कुलदीप आदि मौजूद रहे।