सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The radiographer remains untraced even after a month, leaving his family in a state of despair.

Sant Kabir Nagar News: रेडियोग्राॅफर का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन बेहाल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The radiographer remains untraced even after a month, leaving his family in a state of despair.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


धनघटा। क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रेडियोग्राॅफर रजत पांडेय का एक माह गुजरने के बाद भी सुराग नहीं लगा है, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
धनघटा थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी रजत पांडेय (24) पुत्र सतीश चंद्र पांडेय दिल्ली के लेडी हाॅर्डिंग मेडिकल काॅलेज में रेडियोग्राॅफर पद पर कार्यरत हैं। सात फरवरी को वह दिल्ली से घर के लिए बस से निकले। आठ फरवरी को खलीलाबाद न उतरकर गोरखपुर चले गए। परिजनों का कहना है रजत गोरखपुर के नौसढ़ तिराहे पर बस से उतरकर घर वालों से फोन पर बात की, लेकिन रजत गोरखपुर शहर की तरफ चले गए। उसके बाद उनका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत का अचानक फोन बंद होने से परिजन परेशान हो गए। देर रात गुजरने के बाद रजत घर नहीं पहुंचे तो लोगों की चिंता बढ़ गई। इस बीच कोतवाली खलीलाबाद में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रजत के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। इस बीच परिवार के लोग गोरखपुर स्थित एसएसपी व डीआईजी से मिलकर पीड़ा व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। उसके बावजूद पुलिस कार्रवाई में अब तक कोई सुराग नहीं लग सका।
इससे पूर्व विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, सगे संबंधियों के यहां तलाश कर थक चुके हैं लेकिन रजत का कोई सुराग नही लग पा रहा है। इस बीच रजत के पिता सतीश पांडेय ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed