{"_id":"69b5b5cc0407f4ed2809a0c7","slug":"the-team-was-enraged-after-seeing-dirty-sheets-and-filth-in-the-hospital-premises-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147476-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में गंदी चादर, परिसर में गंदगी देख टीम भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में गंदी चादर, परिसर में गंदगी देख टीम भड़की
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच करती शासन की टीम-स्रोत अस्पताल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी की हकीकत जानने के लिए शासन से नामित टीम ने शनिवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेड पर गंदी चादर, परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही सुधार का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर शासन को रिपोर्ट कर कार्रवाई की बात कही।
शासन ने सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध भौतिक संसाधनों के सत्यापन को लेकर टीम गठित की है। टीम ने ज्वाइंट डायरेक्टर प्रशासन स्वास्थ्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ध्रुव और एडीपीआरओ फैमिली प्लानिंग डॉ. वीरेंद्र प्रताप शामिल हैं। दोनों अधिकारी सुबह करीब दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान मरीजों के बेड पर बिछी चादरें गंदी मिलीं और वार्ड में भी गंदगी पाई गई। इसके अलावा कई कर्मचारी ड्रेस में नहीं थे, जिस पर टीम ने नाराजगी जताई।
टीम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आईडी गौरव को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली पहुंची, जहां अस्पताल परिसर में गंदगी और महिला वार्ड के पास पानी जमा मिला। टीम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के पुराने भवन की मरम्मत कराने को भी कहा गया। निरीक्षण के क्रम में टीम जिला अस्पताल पहुंची।
यहां सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया, जहां शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई गई। डायलिसिस वार्ड के पास नाली का पानी खुले में बहता मिला, जिसे ढकने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही टीम ने दवा काउंटर, ओपीडी, इमरजेंसी, महिला वार्ड, एक्स-रे रूम, पैथाेलॉजी विभाग आदि का निरीक्षण किया। जहां कमियां मिलीं उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। टीम के निरीक्षण से अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा।
Trending Videos