सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The woman of Hadapar died due to strangulation.

Sant Kabir Nagar News: गला दबाने से हुई थी हाड़ापार के महिला की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The woman of Hadapar died due to strangulation.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव निवासी शारदा देवी (60) की मौत गला दबाने से हुई थी। यज्ञ देखने के लिए वह 10 मार्च को घर से निकली थीं और लापता हो गई थीं। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव के पास नहर के किनारे सरसों के खेत में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम करके मामले की जांच तेज कर दी है।
Trending Videos

हाड़ापार गांव स्थित नहर के पास सरसों के खेत में शारदा पत्नी स्वर्गीय रामललित यादव का शव बरामद होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल पर चिकित्सक के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार देर शाम को रिपोर्ट कोतवाली पहुंची। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने की वजह से मौत का होना पाया गया है। पूर्व में महिला के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसको तरमीम करके हत्या की धारा लगाई गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। परिजन भी पुलिस के संपर्क में हैं। उनसे भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। उनके आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटना के संबंध में सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मौत कैसे हुई इस बारे में भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने गांव के ही एक संदिग्ध को उठाया है, लेकिन हमारा उससे कोई विवाद नहीं है।
--------------------
दो वर्ष पूर्व भी गन्ने के खेत में मिला था महिला का शव
हाड़ापार गांव में करीब दो वर्ष पूर्व खेत में गांव की एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। जिसे ग्रामीणों ने नजरअंदाज कर दिया था। परिजनों ने भी शव के बारे में पुलिस को बिना कोई सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक महिला की हत्या करके खेत में शव छिपाया गया था। जिसे परिजनों व कुछ ग्रामीणों ने जानवर के हमले से मौत होने की बात कहकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed