{"_id":"69b471df299c9eec650f0c5b","slug":"woman-dies-in-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147442-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव निवासनी सन्तिरा देवी की मार्ग दुर्घटना से मौत हो जाने से जहां परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया, वहीं मां की मौत होने से तीन नाबालिग बच्चों के सिर से साया उठ गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहा गांव निवासी पूजन निषाद परिवार के साथ बुधवार की रात बोलेरो से विंध्याचल अपने पांच वर्षीय बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे। भोर में लगभग तीन बजे जौनपुर स्थित चौकिया माई के स्थान के करीब पहुंचे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सन्तिरा देवी (35) पत्नी पूजन निषाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाकी सात लोग भी घायल हो गए।
सूचना पर गांव से दूसरी गाड़ी भेज कर शव सहित घायल लोगों को गांव नकहा लाया गया। इस घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं तीन नाबालिग बच्चों में दीपक (5), सोनी (8), शनी (2) वर्ष के सिर से मां का साया उठ गया।
Trending Videos