{"_id":"69f2657c76f64ee47300b282","slug":"6716-percent-of-children-have-successfully-received-their-apar-ids-the-process-is-now-set-to-resume-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171948-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 67.16 फीसदी बच्चों की बन सकी अपार आईडी, अब फिर से शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 67.16 फीसदी बच्चों की बन सकी अपार आईडी, अब फिर से शुरू होगा कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काफी प्रयास के बाद भी अपार आईडी बनाने का काम शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हो सका है। अब तक 67.16 प्रतिशत बच्चों की आईडी बन सकी है। विभाग ने एक बार फिर अपार आईडी को लेकर कार्य शुरू कराया है। बीएसए ने 30 जून तक कार्य को पूर्ण कराने के लिए बीईओ से पत्राचार किया है।
भारत सरकार ने प्रत्येक विद्यार्थी को अपार आईडी के रूप में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी करने की योजना बनाई है। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी की पढ़ाई से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम, पीटीएम उपस्थिति सहित अन्य जानकारी भी रहेंगी।
बीएसए ने स्कूलों को छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए थे। जिले के 4366 विद्यालयों के पांच लाख 79 हजार 589 छात्र-छात्राओं का अपार कार्ड जनरेट किया जाना है। इसमें अब तक तीन लाख 89 हजार 254 छात्रों की आईडी बन पाई है। 67.16 प्रतिशत आईडी बनने के बाद वेबसाइट बंद हो गई थी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बीईओ को निर्देश दिए कि अपार आईडी सृजन से अवशेष छात्र-छात्राओं के माता-पिता से सहमति पत्र एकत्र कर 30 जून तक कार्य को पूर्ण करें।
Trending Videos