सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has also been lodged against the abducted youth.

Shahjahanpur News: अपहृत युवक के खिलाफ भी दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A report has also been lodged against the abducted youth.
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। घुंघचाई से अपहरण कर लाए गए युवक के खिलाफ खुटार थाने में महिला ने अश्लील बातें करने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

पीलीभीत के थाना घुंघचाई के गांव (दिलावरपुर) ददोल कॉलोनी निवासी निरवैल सिंह का तीन-चार लोग अपहरण कर खुटार ले आए थे। आरोप है कि आरोपियों के परिवार की महिला को निरवैल सिंह मोबाइल पर मेसेज भेजता था और धमकी देता था। इससे नाराज परिजनों ने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। घुंघचाई पुलिस ने खुटार के गांव मलिका के पास एक डेयरी से निरवैल सिंह को बरामद कर लिया था और दो अपहरणकर्ताओं को कार के साथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में एक गांव की महिला ने निरहैल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि निरवैल गिल नाम का युवक उनके मोबाइल पर लगातार कॉल कर अश्लील बातें करता था। कॉल करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी और मिलने के लिए कह रहा था। नहीं मिलने पर घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed