सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A villager was murdered by having his throat slit with a knife... his wife and nephew are accused of the crime.

Shahjahanpur News: चाकू से गला रेतकर ग्रामीण की हत्या...पत्नी और भांजे पर आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A villager was murdered by having his throat slit with a knife... his wife and nephew are accused of the crime.
पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी बलराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव भटपुरा चंदू में बलराम (30) की बुधवार रात चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके भाई ने बलराम की पत्नी पूजा की साजिश से हरदोई के थाना पिहानी के गांव सलेमपुर डर्रा निवासी भांजे आदेश व उसके दो साथियों के हाथों हत्या किए जाने की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि आदेश के अपनी मामी से प्रेम संबंध थे, बलराम इसमें बाधा बन रहा था। पूजा को हिरासत में ले लिया गया है।
Trending Videos

बलराम का मकान गांव के बाहरी हिस्से में है। वह अपनी पत्नी पूजा देवी और दो पुत्रों, दो पुत्रियों के साथ रहते थे। नजदीक में ही छोटे भाई राजू ने झोंपड़ी डाल रखी है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह भाई राजू ने दरवाजे पर जाकर आवाज दी। पूजा ने दरवाजा खोला और बलराम के बारे में पूछने पर जोर-जोर से रोने लगी। कहा कि पति की किसी ने हत्या कर दी है। अंदर जाने पर बरामदे में चारपाई पर बलराम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। बलराम का गला रेता गया था। राजू ने यूपी-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पूजा ने बताया कि पति की हत्या आदेश और दो अन्य लोगों ने की है। बलराम के दिव्यांग भाई राजू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रात एक बजे भाई बलराम के जोर से चीखने की आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा था। तब आदेश को हत्या करते हुए पहचान लिया। दो अन्य लोगों को वह नहीं जानते। डर के कारण वह रात में चुप रहे।
हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ प्रवीण मलिक और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मौके से भागे आदेश और उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम हरदोई गई है।
--

सुबह साढ़े सात बजे यूपी-112 से सूचना मिली कि पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। पुलिस के पहुंचने पर बलराम मृत मिले। पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी मिली कि बलराम के भांजे और अन्य लाेग भी हत्या में शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
-दीक्षा भंवरे अरुण, एसपी ग्रामीण

कुरुक्षेत्र। कैंटीन में घुसी कार। संवाद

कुरुक्षेत्र। कैंटीन में घुसी कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed