सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Actor Rajpal Yadav reached his ancestral village in Shahjahanpur

UP: अपने पैतृक गांव पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, कहा- भतीजी की शादी के बाद देंगे सारे सवालों के जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जमानत पर जेल से रिहा हुए अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे। वह चार पांच दिन यहीं रहेंगे। उनकी भतीजी की शादी है। उन्होंने कहा कि भतीजी की शादी के बाद वह सारे सवालों के जवाब देंगे। 

Actor Rajpal Yadav reached his ancestral village in Shahjahanpur
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव कुंडरा में पहुंचे। उन्होंने भतीजी की शादी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह दो दिन भतीजी की शादी में व्यस्त हैं। चार दिन बाद सभी के सवालों का जवाब देंगे।

Trending Videos


फिल्म अता-पता-लापता बनाने पर खर्च धनराशि को लेकर उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल व अभिनेता राजपाल यादव का विवाद न्यायालय में पहुंच गया। पांच करोड़ रुपये का ऋण ब्याज सहित नौ करोड़ रुपये हो गया था। न्यायालय के आदेश पर पांच फरवरी को अभिनेता ने सरेंडर कर दिया। जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उन्हें मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम लोग आए थे। 12 दिन जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आ गए। बुधवार को तड़के पैतृक गांव आ गए। वह 19 फरवरी को बड़े भाई श्रीपाल की बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होंगे। उन्होंने बरात की  तैयारियों को देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल ने मदद करने वालों का किया शुक्रिया 
राजपाल यादव ने कहा कि सारी प्रक्रिया हाईकोर्ट से चल रही हैं। हाईकोर्ट के निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं। दो दिन भतीजी की शादी के चलते व्यस्त रहेंगे। चार दिन के बाद जितने भी सवाल हैं। उसका ईमानदारी के साथ उत्तर दिए जाएंगे। अभिनेता ने कहा कि बुरे वक्त में जितने लोगों ने सहयोग किया। उनका इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed