{"_id":"69f25ddda89db2ad8f018b8d","slug":"as-the-heat-intensified-bunch-lines-began-to-give-way-triggering-a-flurry-of-faults-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171964-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी के साथ बंच लाइनें देने लगीं जवाब...फॉल्टों की लगी झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी के साथ बंच लाइनें देने लगीं जवाब...फॉल्टों की लगी झड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में उछाल आने के साथ ही बिजली की लाइनें जवाब देने लगी हैं। मंगलवार की रात निगोही रोड के पंचपीर फीडर पर बंच लाइन में आग लग गई। वहीं बुधवार को फॉल्टों की झड़ी लगने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे पंचपीर फीडर की अशोक विहार कॉलोनी में 250 केवीए बंच लाइन ओवरलोडिंग के कारण गर्म होकर जलने लगी। तारों के जलने का लोगों ने वीडियो बनाकर बिजली निगम के अफसरों के पास भेजा। इसके बाद लाइन बंद कर दी गई। करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
बुधवार को दोपहर में ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की बिजली करीब दो घंटे तक बंद रही। इस बीच तेज हवा चलने से 33 केवीए पैना से हथौड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इस बीच गोविंदगंज उपकेंद्र की आपूर्ति भी फेल हो गई। अटसलिया, बहादुरगंज उपकेंद्र की आपूर्ति भी बंद कर दी गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
--
छह घंटे बंद रही गोविंदगंज की बिजली, लाइन जोड़ते समय लगा कर्मी को लगा करंट
गोविंदगंज उपकेंद्र के गोविंदगंज फीडर पर बुधवार को मरम्मत का कार्य कराया गया। फीडर पर कार्य के चलते छह घंटे तक करीब दो हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ी। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान रहे। बुधवार को दिन में एक बजे शट डाउन लेकर कार्य को शुरू कराया गया। बंच लाइन डालने और उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर को सही करने का काम शाम छह बजे तक पूरा कर लिया गया। इस बीच सदर बाजार में शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के पास उपकेंद्र पर कार्यरत कर्मी बबलू को तार जोड़ने के लिए भेजा गया। वह खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था, तभी आपूर्ति को बहाल कर दिया। करंट लगने से बबलू खंभे से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी तुरंत ही उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। सूचना पर उपकेंद्र के जेई कफील अहमद समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
Trending Videos