सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BLA will participate in a special operation on the 31st.

Shahjahanpur News: 31 को विशेष अभियान में शामिल होंगे बीएलए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
BLA will participate in a special operation on the 31st.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का एसआईआर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 31 जनवरी को एक विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos

डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि एक जनवरी को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की अनिवार्य रूप से उपस्थिति तय कराएं। विशेष अभियान के दौरान एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं और अन्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फार्म-6 अवश्य भरवाए जाएं। एसआईआर कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति प्रतिदिन जनपद के डीईओ पोर्टल पर देखी जा सकती है। जनपद में कुल छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। इसमें 2810 मतदेय स्थल और 1792 मतदान केंद्र स्थापित हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार समेत राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed