{"_id":"6a57685f40b447b73f06bbf9","slug":"brother-in-law-attempts-to-misdeeds-sister-in-law-in-shahjahanpur-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाभी पर खराब हुई देवर की नीयत, कर दी हद पार, शिकायत करने पर पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाभी पर खराब हुई देवर की नीयत, कर दी हद पार, शिकायत करने पर पति ने पीटा
Wed, 15 Jul 2026 04:31 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:31 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिलेे में एक विवाहिता से उसके देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी शिकायत करने पर पति ने विवाहिता की पिटाई कर दी। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे में एक वर्षीय बेटी के साथ सो रही थी। उसी दौरान उसका देवर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की नीयत से उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
पति ने भी पीड़िता को पीटा
महिला का आरोप है कि शोर सुनकर उसका पति भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन पत्नी का पक्ष लेने के बजाय उसने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।